एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत
बीकानेर। पुलिस लाइन चौराहे पर बीती रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक्सीडेंट शहर के सदर थाना इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक रात को ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि रामपुरा बस्ती गली नं 14 निवासी रामसिंह साइकिल पर अपने घर जा रहा था। इस दौरान पुलिस लाइन चौराहे के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मोर्चरी के आगे विरोध प्रदर्शन किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...