मोहतासराय क्षेत्र में पानी की निकासी समस्या का समाधान न हुआ तो...
बीकानेर
मोहतासराय क्षेत्र में सड़क का लेवल ऊपर करने से पानी की निकासी की समस्या को लेकर आज मोहल्ले वासियों ने विरोध जताया। लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। पार्षद और जिला प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
वार्ड के निवासी राजकुमारटाक ने बताय। कि बरसात के दिनों में सीवरेज पूरी तरह चौक होने के कारण से पूरा पानी मोहतासराय से अन्य रास्ते पर 5 से 6 फीट तक भर जाता है। जिसके कारण से घरों में गंदा पानी आ जाता है। सुनवाई हो नहीं रही है।
मोहल्ले वासियों ने कहा है कि आगामी सुनवाई नहीं होगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...