संडे को अपने घर के पास वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएं, पोलिंग बूथ पर लग रहे कैंप
और पढ़ें
गत चुनाव में न्यूनतम मतदान वाले केंद्रों पर रहेगा फोकस
जेएनवी में हुआ आयोजन आज शनिवार को मोहता चौक में आयोजित होगी पाटा चौपाल
*मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम: ग्राम और वार्ड सभाओं का आयोजन शनिवार को*
*रविवार को जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर*
बीकानेर, 8 सितंबर। मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में शनिवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायत में ग्राम सभाओं तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड सभाओं का आयोजन होगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने वोटर हेल्पलाइन ऐप, चुनावी पाठशाला, मतदाता सेवा पोर्टल, 80 वर्ष आयु वर्ग से अधिक तथा विशेष योग्य जनों के लिए होम वोटिंग की जानकारी दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इसी श्रृंखला में रविवार को जिले के 1627 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे। इस अवसर पर मतदाता सूचियों का प्रारूप आमजन के अवलोकनार्थ रखा जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने और संशोधन के आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे तथा निर्धारित अवधि में इनका निस्तारण किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के पंजीकरण अधिकारियों द्वारा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को मतदाता सूचियां की प्रारूप प्रकाशन के साथ 1 अक्तूबर 2023 के क्रम में द्वितीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष शिविरों से संबंधित सभी कार्मिक निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र में पहुंचें। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को इन शिविरों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
*जेएनवी के नागरिकों ने जानी ईवीएम की कार्यप्रणाली, शनिवार को मोहता चौक में आयोजित होगी पाटा चौपाल*
बीकानेर, 8 सितम्बर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल के पास ईवीएम-वीवीपीएटी का प्रदर्शन किया गया। स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत दो सौ से अधिक लोगों ने ईवीएम की कार्यप्रणाली समझी और 53 ने मॉक पोल किया। एएलएमटी बजरंग जाट, सुभाष चौधरी और मोहम्मद आरिफ ने आमजन को वोटर हेल्प लाइन ऐप और अन्य मोबाइल ऐप्स की जानकारी दी। अभियान के तहत शनिवार को मोहता चौक और डागा चौक में सायं 6 से 8.30 बजे तक 'पाटा चौपाल' आयोजित की जाएगी। इस दौरान ईवीएम वीवीपीएटी का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी और आमजन को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई जाएगी।
*बूथ स्तर तक चलेंगी मतदाता जागरूकता गतिविधियां, गत चुनाव में न्यूनतम मतदान वाले केंद्रों पर रहेगा फोकस*
बीकानेर, 8 सितंबर। अब बूथ स्तर तक मतदाता जागरूकता की गतिविधियां चलाई जाएंगी। इनमें स्वीप से जुड़े 21 विभागों, समर्पित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन की भागीदारी रहेगी। इस संबंध में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने सभी विभागों से अब तक की कार्यवाही के बारे में जाना और इनमें गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाना सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए जागरूकता की सघन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। गत विधानसभा चुनाव में न्यूनतम मतदान वाले 20 मतदान केंद्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को नो बैग डे पर सभी स्कूलों में मतदान की ई शपथ करवाई जाए। बुधवार को होने वाली पुकार बैठकों में बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समर्पित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस दौरान सितंबर में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों को मतदान की शपथ दिलाई। स्वीप सहप्रभारी हरि शंकर आचार्य ने बताया कॉलेज स्तर पर जिला स्तरीय कार्टून प्रतियोगिता शीघ्र ही आयोजित की जाएगी। इस दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटोफॉर्म के उपयोग पर भी चर्चा हुई। स्वीप समन्वयक डॉ. वाईबी माथुर ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न निर्देशों के बारे में बताया। डॉ. सुरेंद्र राठी ने विभिन्न पोर्टल डाउनलोड करवाए। इस दौरान आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार, रोजगार विभाग के हरगोबिंद मित्तल, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...