बीकानेर में इस जगह पुरी करेंगे परिवर्तन यात्रा का स्वागत
बीकानेर में 10 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत होगा। जयपुर रोड पर दिलीप पुरी और समर्थक व कार्यकर्ताओं द्वारा भी यात्रा स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। वहां छः न्याति ब्राह्मण महासभा मैदान, सोफिया स्कूल के सामने विशेष स्वागत कार्यक्रम को लेकर आज पुरी ने आई.टी.आई सर्किल पर अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस संबंधित की गई तैयारियां की जानकारी पत्रकारों को दी। यह भी बताया कि परिवर्तन यात्रा के समापन के बाद 25 सितंबर को जयपुर में बड़ी सभा होगी, जिसको पीएम मोदी संबोधित करेंगे।बीकानेर में इस यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...