परिवर्तन यात्रा बीकानेर में, भव्य स्वागत समारोह की तैयारियां की पूरी
बीकानेर / 09.09.2023
रविवार 10 सितंबर को बीकानेर पहुँच रही परिवर्तन यात्रा का जयपुर रोड पर स्वागत सत्कार की तैयारियों को सक्रिय भाजपा नेताओं ने अंतिम रूप दे दिया है। पता चला है कि नौरंगदेसर से बीकानेर में प्रवेश तक लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अनुमानित समय से पहले ही तय स्थानों पर जुटे रहेंगे। हालांकि परिवर्तन यात्रा से मोबाइल फोन के माध्यम से बीकानेर के भाजपा नेता अभी भी जुड़े हुए हैं और मार्ग के कदम कदम की जानकारी साझा की जा रही है।
भाजपा के जनप्रिय कद्दावर नेता भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक एवं पूर्व यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा परिवर्तन यात्रा का स्वागत समारोह जयपुर रोड पर एल आई सी आफिस के पास आयोजित हो रहा है।
यात्रा जयपुर रोड से ही बीकानेर शहर जिला मे प्रवेश करेगी। जहां अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेताओं के द्वारा विभिन्न स्थानों स्वागत की तैयारी की जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक शाम साढ़े चार बजे यात्रा के पहुंचने का अनुमान है।
आमसभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेते सयोजक दीपक पारीक








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...