संस्कृतिकर्मी चन्द्रशेखर जोशी का शानदार नागरिक अभिनंदन हुआ
बीकानेर/ वरिष्ठ कवि- संस्कृतिकर्मी चन्द्रशेखर जोशी के अमृतकाल के प्रारंभ में सखा संगम, मुक्ति संस्था, शब्दरंग, ब्रह्म बगीचा प्रन्यास, साझी विरासत, सप्तऋषि मंडल एवं जिला तैराकी संगम के संयुक्त तत्वावधान उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि व्यंगकार-सम्पादक डाॅ.अजय जोशी थे। समारोह की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा ने की। विशिष्ट अतिथि शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष रहे।
समारोह के प्रारंभ में शिक्षाविद भगवानदास पडिहार ने स्वागत उद्बोधन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व न्यासी खूमराज पंवार ने चन्द्रशेखर जोशी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।अभिनंदन पत्र का वाचन साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने किया।
अतिथियों ने चन्द्रशेखर जोशी को अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर चन्द्रशेखर जोशी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में काव्यपाठ किया।
अभिनंदन समारोह का संचालन कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने किया।
शहर के अनेक गणमान्य महानुभव पूर्व छात्र नेता श्याम जोशी, गोविंद नारायण व्यास, नागेश्वर जोशी, कवि जुगल पुरोहित, बृज गोपाल जोशी, सोहनलाल जोशी ,जनमेजय व्यास, रामेश्वर प्रसाद जोशी, युवा शिक्षाविद सुभाष जोशी,डिजाइनर गौरीशंकर आचार्य सहित अनेक महानुभाओं ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...