इस ट्रस्ट की ओर से 39वें वर्ष जातरूओं के सेवार्थ सेवा संकल्प रथ रवाना
बीकानेर 12 सितम्बर
श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट 39 वें सफलतम वर्ष में प्रवेश करते हुए रामदेवरा के पैदल जातरूओं की सेवा के निमित समर्पण के साथ संकल्प रथ को रवाना किया गया। स्थान-स्थान आरतीयां, पुष्प वर्षा व अगवानी में शरबत, शीतल पेय व प्रसाद वितरण के साथ इन संकल्प रथियों को आशीर्वाद देकर उत्साहित किया व सेवा भाव के लिए प्रेरित किया।
मुम्बई बीकानेर, अहमदाबाद से सेवा समपर्ण सद्भाव के निमित कार्यकर्ता बीकानेर पहुंचते है और अगले 10 दिन तक निष्काम भाव से पैदल जातरूओं की सेवा जुटते है।
संकल्प सेवा रथ की रवानगी से पूर्व मुम्बई से प्रकाशित हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहित बहुरंगीय राजस्थान उद्घोष के विशेषांक का लोकापर्ण श्रीमती पुष्पा सोनी, ट्रस्ट के ट्रस्टी शिवकुमार सोनी, धीरज सोनी, कैलाश सोनी व पूरी टीम द्वारा किया गया।
सेवा संकल्प यात्रा बैण्ड बाजे के साथ गूजरों से कोचरों के चौक से होते हुए सुनारों की छोटी गुवाड, सुनारों की बड़ी गुवाड़ होते हुए तीन खम्भों के चौक पर आकर रूकी और यहां श्रद्धालुओं ने संकल्प रथ की पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरण किया गया।
बीकानेर से 99 कि.मी. दूर का पहला पड़ाव खिदरत रोड़ पर डाला गया है। चाय, नाश्ता, पानी व भण्डारे के साथ-साथ साफ-सुथरी खान-पान सेवा व आराम व करने तथा रात्रि विश्राम करने की समुचित व्यवस्था की गई है। अगला पड़ाव सीडा में लगाया जा रहा है। मेडिकल चिकित्सा व एम्बुलेंस सेवा भी जोड़ी गई है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...