बीकानेर कांग्रेस : टिकट के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, और नाम भी जुड़ेंगे या...
- मोहन थानवी
बीकानेर ।
प्रदेश में फिलवक्त सत्ता पर काबिज कांग्रेस लक्ष्य 2024 को लेकर अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए यथोचित कदम उठाने में कोर कसर नहीं छोड़ रही। कांग्रेस नेताओं ने आला कमान के गाइडलाइन के मुताबिक अपनी सक्रियता न केवल बढ़ा दी है बल्कि आम जन से संपर्क में भी कमी नहीं छोड़ी जा रही।
इसके साथ-साथ लक्ष्य 2024 को लेकर चुनाव में पार्टी की विजय की पताका फहराने के लिए भी मशक्कत शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में बीकानेर में विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधित्व के लिए अर्थात विधायक बनने के दावों के साथ टिकट पाने के लिए बहुत से चेहरे सामने आ गए हैं। इनमें ऊर्जावान युवा नेताओं सहित वर्तमान प्रतिष्ठित अनुभवों से समृद्ध चेहरे भी शामिल है।
ऐसे में आम जन्म के मन मे यह प्रश्न उभर रहा है कि तैयारी की शुरुआत में ही एक लंबी फेहरिस्त क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हुई है तो क्या आने वाले समय में इस लिस्ट में कुछ और नाम भी जुड़ सकते हैं ! खैर यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन सामने आई इस लंबी फेहरिस्त में कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्हें निगम में प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी के अधिकांश चेहरों ने अपना समर्थन भी जाहिर किया है। ऐसे में अब वक्त बताएगा कि कांग्रेस आला कमान बीकानेर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से किस-किस चेहरे को आम मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव में विजयी सेहरा प्राप्त करने का दायित्व सौंपता है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस टिकट के दावेदारों का आंकड़ा कुछ दर्जन के पार हो चुका है। और दो सीटो पर एक-एक दावेदार और एक सीट पर आठ दावेदार खम ठोकते सामने आए हैं।
बता दें कि बीकानेर में विधानसभा चुनावों के लिये उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने में जुटी कांग्रेस ने दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया का आगाज सोमवार को किया और ब्लॉक अध्यक्षों के जरिये टिकट के दावेदारों से आवेदन लेने का सिलसिला मंगलवार को दूसरे दिन भी चला।
इसके चलते जिले लूणकरणसर, बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम सीट के लिये टिकट के दावेदार बड़ी संख्या में सामने आए हैं।
इनमें सर्वाधिक 20 दावेदार लूणकरणसर विधानसभा सीट से सामने आये है। इसके अलावा बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से 19, बीकानेर पश्चिम सीट से 11, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सीट से 8, नोखा विधानसभा सीट और कोलायत विधानसभा सीट से एक-एक दावेदारों के आवेदन आये है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...