महिला से मारपीट, सोने की चेन छीनी
बीकानेर । नयाशहर थाना इलाके में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर महिला से मारपीट की और सोने की चेन छीन ले गए। ऐसे आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सुधा पत्नी अशोक कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कल रात को अपने पति पुत्र के साथ खाना खा रही थी।
अचानक उसके पुत्र का ससुर रेखचंद, राधाकिशन,दीपक, संदीप 8-10 अन्य लोग घर में घुस आए और मेरे साथ गाली गलौज कर, मेरे पति व पुत्र के साथ मारपीट शुरु कर दी।
इस दौरान आरोपी उसके गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ले गए। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई भवानी दान को सौंप दी है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...