ऑर्गन डोनेशन के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स ने बनाए जागरूकता पोस्टर, प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने किया निरीक्षण
दिनांक 17 अगस्त, बीकानेर ।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग की ओर से ऑर्गन डोनेशन को लेकर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी के लिए एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने अंगदान जागरूकता के लिए विभिन्न पोस्टर्स बनाए।
गुरुवार को इस प्रदर्शनी का अवलोकन प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने कहा की अंगदान से जुड़े पोस्टर जन जागरूकता के लिए बेहद जरूरी है ,इन पोस्टर्स को देख कर आम जन को अंगदान की महत्ता को बड़ी आसानी से समझ पाएंगे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...