गंगाशहर की सड़क - लाइट समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट समक्ष नारेबाजी
बीकानेर
गंगाशहर क्षेत्र में टूटी सड़कों और रोड लाईट की समस्याओं को लेकर, जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
आज सुबह गंगाशहर के कुछ निवासियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जम कर नारे बाजी की। गंगाशहर में टूटी सड़कों और रोड लाईट की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद को ज्ञापन दिया।
युवा नेता नारायण सिंह ने लंबे समय से इलाके में कायम सड़कों और रोड लाईट की समस्या का समाधान न होन पर रोष जताया । बताया कि पूर्व में वार्ड पार्षद को भी बहुत बार मौके पे ले जा कर कहा गया, पर किसी तरीके से निवारण नहीं हुआ।
भाटी के साथ काफी लोग उपस्थित रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...