स्वतंत्रता दिवस समारोह : स्टेडियम में शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला ने किया ध्वजारोहण, कार्यालयों-निकायों सहित विभिन्न स्थानों पर हुआ झंडारोहण
मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की ली सलामी
संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया, आईजी श्री ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत, बिशनाराम सियाग, जिया उर रहमान आदि मौजूद रहे।
संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने संभागीय आयुक्त कार्यालय तथा आवास में ध्वजारोहण किया। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जिला कलेक्टर कार्यालय, आवास तथा नगर विकास न्यास में झंडारोहण किया। वहीं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने सूचना केंद्र में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, फिरोज खान, विक्रम सिंह, बृजेंद्र सिंह, प्रियांशु आचार्य, परमनाथ सिद्ध, भवानी सोलंकी सहित जनसंपर्क कार्यालय के विभिन्न कार्मिक मौजूद रहे।
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में जेल अधीक्षक आर अनंतेश्वर ने जेल प्रहरियों तथा कैदियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित ने की।
इस दौरान जेल अधीक्षक आर अनंतेश्वर, कैलाश विश्नोई, जेल प्रहरी तथा बड़ी संख्या में कैदी मौजूद रहे।
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा
रेलवे स्टेडियम बीकानेर में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात रेलवे सुरक्षा बल, जॉन एंबुलेंस तथा स्काउट एंड गाइड की परेड का मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण किया तथा महा प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वचन किया।
महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा एवम सदस्यगण, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारीगण तथा मंडल के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्टेशन परिसर में विकसित की गई अमृत वाटिका में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण भी किया।
मंडल के अन्य स्टेशनों तथा रेलवे कार्यालयों में भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी में अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने ध्वजारोहण किया।
अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि देश के चहुंमुखी विकास तथा मायड़ भाषा के उन्नयन के लिए हम पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ कार्य करें। इस दौरान भंवरलाल रत्तावा, शालिनी कल्ला, श्रीनिवास थानवी, केशव जोशी, इंद्रकुमार छंगाणी, सुशील छंगाणी, कानसिंह, मनोज मोदी, आदित्य व्यास, आनंद कुमार, जेठाराम आदि उपस्थित थे।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने भाजपा संभाग कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। देहात प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर, पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल, महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, महेश मुंड ने भी अपने विचार रखे।
जिला देहात कांग्रेस कमेटी कार्यालय रानी बाजार में अध्यक्ष विशनाराम सियाग ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान किया तथा भारत माता व अमर शहीदों के जयकारे लगाए।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह जिला प्रमुख मोडा राम मेघवाल,अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, उरमूल डेयरी अध्यक्ष नोपाराम जाखड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा, वरिष्ठ नेता नारायण राम कस्वां, उपाध्यक्ष अम्बाराम इनखिया,क्रय विक्रय के चेयरमैन हरिराम सियाग,ब्लॉक अध्यक्ष आनद सिंह सोढा, रागापं राज संगठन के सचिव सुन्दर बैरड, सहित महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ गुंजन सोनी ने कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के समस्त अतिरिक्त प्राचार्य, समस्त विभाग अध्यक्ष, समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारीयों आदि की उपस्थिति रही।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...