बीकानेर में एक कांस्टेबल बर्खास्त, दूसरा निलंबित
बीकानेर। एसपी तेजस्वनी गौतम ने आदेश जारी कर सदर थाने में तैनात रहे कांस्टेबल नितेंद्र विश्नोई को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक दो माह पूर्व आरोपी पर एक मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगा था। सीसीटीवी फुटेज में चोरी का आरोप प्रमाणित हो रहा था। उसी वक्त उसे सस्पेंड कर दिया गया था।
मामले में उसके खिलाफ चालान भी हो गया। अब जांच के बाद उसे सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है।
दूसरी ओर
नोखा थाने में तैनात एएसआई रामवतार मीणा पर शराब ठेके में मिलीभगत का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
मामले की जांच चल रही है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...