वीडियो नीचे देखें
भक्तों के सैलाब में झूलेलाल के प्रति अपार श्रद्धा का नजारा, धोबी तलाई में छप्पन भोग, रथखाना में देग चढ़ाई, प्रभात फेरी में गूंजे जैकारे
भक्तों के सैलाब में झूलेलाल के प्रति अपार श्रद्धा का नजारा, धोबी तलाई में छप्पन भोग, रथखाना में देग चढ़ाई, प्रभात फेरी में गूंजे जैकारे
वीडियो नीचे देखें
*सिंधी समाज*
*चालिया महोत्सव*
दिनांक 18.08.2023 शुक्रवार
बीकानेर
सिंधी समाज बीकानेर ने झूलेलाल जी को रिझाने रंग जमाया। धोबी तलाई में छप्पन भोग लगाया तो रथखाना में देग चढ़ाई। सुदर्शनानगर और एमपी कालोनी के झूलेलाल जी के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना के अनुष्ठान किए गए। प्रभात फेरी निकालकर लगभग हर गली में आयो लाल झूलेलाल के उद्घोषों से समा बांधा और पल्लव अरदास की गई। चालिया महोत्सव की पूर्णाहुति 24 अगस्त तक प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- मोहन थानवी
वीडियो नीचे देखें
बीकानेर
भगवान के समक्ष रखी गई मन्नत (अभिलाषा) पूर्ण होने पर झूलेलालजी मंदिर रथखाना में चढ़ाई देग चढ़ाई गई। सिंधी लोक कलाकारों ने भव्य भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। चंद्र दर्शन रात्रि अनुष्ठान समारोह हर्षोल्लास से मनाने की शुरुआत मातृशक्ति भक्ति मंडली व अमर लाल बहराना मंडली बीकानेर के सदस्य सतीश रिझवानी, गिरधर गौरवानी, सुगन चंद तुलस्यानी, देवानंद खेसवानी, राजू मोटवानी ने की।
मंडली सदस्यों ने अरदास की कि भक्तों की संया 250 हो जाएगी तो देग चढ़ाएंगे... अब भक्तों की संख्या 300 के पार होने पर बहराना मंडली ने अमरलाल् मंदिर मे देग (बड़ी कड़ाही मे प्रसाद) व भक्ति रस का कार्यक्रम आयोजित किया।
अमर लाल बहराना मंडली बीकानेर व मातृशक्ति भक्ति मंडली के सयुंक्त तत्वाधान मे साई झूलेलालजी के दरबार में भव्य भजन कीर्तन, लोक गीत, पल्ल्व, अरदास, पंजड़ा का कार्यक्रम हुआ । भजन मंडली के सतीश रिजवानी व सुगन चंद तुलस्यानी , गिरधर गौरवानी, अनिल रिझवानी, ढालूराम खेसवानी, मोहन सत्यानी देवानंद खेसवानी, ओम गंगवानी, वीरू तुलस्यानी, दौलत हरवानी ने गीत भजन गाये । संगीत मंडली के हेमंत मूलचंदानी, वीनू पुरोहित, दिनेश आहूजा, गंगाराम ने संगीत दिया।
वीडियो नीचे देखें
*वरूण अवतार झूलेलाल आयो* *छप्पन भोग लगायो आहे*
*संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल* के संयुक्त तत्वावधान में *चालिया महोत्सव* के *तैत्तीसवें* दिन झूलेलाल जी को भारतीय सिन्धु सभा की महिला शक्ति द्वारा छप्पन भोग लगाया गया।
*झूलेलाल जी की जीवनकथा* का व्याख्यान प्रतिदिन की भांति कमला सदारंगानी, शालू खत्री, चन्द्रावती हरवानी, देवी नवानी के द्वारा किया गया।
भजनों व गीतों की संध्या का आयोजन धोबी तलाई मातृ शक्ति सत्संग मंडली की दादी कलावती, लाजवंती ढोलवानी, लता सदारंगानी, मनीष भगत व दिव्या वलीरमाणी के सानिध्य में किया गया। झूलेलाल जी का माल्यार्पण किशन सदारंगानी, पवन कुमार खत्री, कविता सदारंगानी, जमना वलीरमाणी, विद्या गुवालानी, आरती गुवालानी व पीहू वासवानी ने किया।
दीप प्रज्जवलित तेजप्रकाश वलीरमाणी, लक्ष्मण किशनानी, हरनाम खतूरिया, घनश्याम सदारंगानी, किशोर सदारंगानी, मोहन सदारंगानी, अनिल डेम्बला, प्रीतम हरवानी, हासानंद मंगवानी द्वारा किया गया। नन्हे बालक शिवांश, बालिका हेजल, तनिशा, वंशिका ने मंजीरा यंत्र बजा कर सहयोग दिया।
भारतीय सिन्धु सभा की अध्यक्ष भारती गुवालानी, मंत्री कांता हेमनानी व कोषाध्यक्ष वर्षा लखानी ने बताया कि *चालिया महोत्सव* के अन्तर्ग दिनांक 18.08.2023 शुक्रवार को निज मंदिर में जल व ज्योति की पूजा कर *कलश यात्रा* निकाली जाएगी।











यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...