गुरुवार को झूलण के दरबार में रंग जमाएगा सिंधी समाज, चालिया महोत्सव के तहत प्रभात फेरी आरंभ, छप्पन भोग लगाएंगे
*साईं ओ साईं, साईं महिर वसाई
*सारे जग खे पालण वारा, झूलण मुहिंजा प्यारा*
दिनांक 16.08.2023 बुधवार
बीकानेर
बीकानेर सिंधी समाज चालिया महोत्सव के तहत गुरुवार 17 अगस्त से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकालेगा। हर वर्ष की तरह रथ खाना अमरलाल मंदिर से प्रभातफेरी का शुभारंभ होगा।
प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
इसके अलावा चंद्र दर्शन रात्रि पर गुरुवार को झूलेलाल जी के मंदिरों में सुबह शाम विशेष अनुष्ठान होंगे। भजन कीर्तन किए जाएंगे। छप्पन भोग भी लगाया जाएगा।
- मोहन थानवी
*संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल* के संयुक्त तत्वावधान में *चालिया महोत्सव* के *बत्तीसवें* दिन *झूलेलाल जी की जीवनकथा* का व्याख्यान प्रतिदिन की भांति कमला सदारंगानी, शालू खत्री, चन्द्रावती हरवानी, देवी नवानी व वर्षा लखानी के द्वारा किया गया।
भजनों व गीतों की संध्या का आयोजन धोबी तलाई मातृ शक्ति सत्संग मंडली की महिला मंत्री कांता हेमनानी, दादी कलावती, लाजवंती ढोलवानी, लता सदारंगानी,
भावना खत्री, मनीष भगत व दिव्या वलीरमाणी के सानिध्य में किया गया। झूलेलाल जी का माल्यार्पण कविता सदारंगानी, जमना वलीरमाणी, रीटा गुवालानी, दुर्गा धिरानी, निम्मा वासवानी, विद्या गुवालानी, आरती गुवालानी व पीहू वासवानी ने किया।
दीप प्रज्जवलित पूनम टिकयानी, जया गुवालानी, निशा नवानी, जया गुवालानी, पूनम गुवालानी, रूक्मणी नवानी, निर्मला हरवानी, सिमरन हरवानी व लता आस्वानी द्वारा किया गया। नन्हे बालक शिवांश ने मंजीरा यंत्र बजा कर सहयोग दिया।
भारतीय सिन्धु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी व कोषाध्यक्ष धनश्याम सदारंगानी व भारतीय सिन्धु सभा धोबी तलाई अध्यक्ष पवन कुमार खत्री ने बताया कि *चालिया महोत्सव* के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को निज मंदिर में छप्पन मिष्ठानों का भोग लगाया जायेगा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...