भाजपा ने कहा - बिजली बिलों में बढ़ोतरी, अघोषित कटौती असह्य, BKCEL से रटारटाया जवाब मिला
भाजपा ने कहा - बिजली बिलों में बढ़ोतरी, अघोषित कटौती असह्य, BKCEL से रटारटाया जवाब मिला
हुई तीन घंटे वार्ता
बीकानेर
भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में निजी बिजली कंपनी BKCEL के दफ्तर में सीओओ जयंत चौधरी से मिलकर ज्ञापन दिया और बिजली कंपनी की अनियमितता को लेकर 3 घंटे तक वार्ता की। जिसमे बिजली के बिलों में बढ़ोतरी व अघोषित कटौती का मुद्दा प्रमुख रहा।
रोष जताया गया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 100 यूनिट बिजली फ्री के नाम पर आमजन को शर्तो में बांध दिया गया है। बिजली कंपनी द्वारा टोल फ्री नंबर दिए गए है उन पर कई बारी फोन नही उठाया जाता।
कंपनी के अधिकारियों द्वारा इस विषय पर सरकार से वार्ता करने की बात कर हल निकालने का रटारटाया प्रतिउत्तर सामने आया।
भाजपा नेता ने स्पष्ट कर दिया किराज्य सरकार और बिजली कंपनी की मनमानी किसी भी हाल में सहन नही करेंगे।
जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने भी अपनी बात रखी।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...