ब्लाॅक स्तरीय खेल स्पर्धाएं शुरू
छह खेलों में 357 टीमों के 4 हजार 175 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव और भाईचारा : ऊर्जा मंत्री
ब्लाॅक स्तरीय खेल स्पर्धाएं शुरू
छह खेलों में 357 टीमों के 4 हजार 175 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव और भाईचारा : ऊर्जा मंत्री
*राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल: बीकानेर ब्लाॅक स्तरीय खेल स्पर्धाएं शुरू*
*छह खेलों में 357 टीमों के 4 हजार 175 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम*
बीकानेर, 17 अगस्त। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की बीकानेर ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाओं का उद्घाटन गुरुवार को राजकीय महारानी सीनियर सेकेंड्री स्कूल परिसर में हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया थी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें तथा सकारात्मक स्पर्धा रखते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए, जिससे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से यह खेल मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ लेने का आह्वान किया।
विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेल 22 अगस्त तक 16 मैदानों में आयोजित किए जा रहे हैं। इन खेलों में बीकानेर पंचायत समिति की 52 ग्राम पंचायतों की 753 टीमों के 4175 खिलाड़ी 6 खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। इसमें महिलाओं की 171 एवं पुरुषों की 186 टीमें भाग ले रही हैं।
इससे पहले संभागीय आयुक्त राजोरिया ने ब्लॉक स्तरीय ओलंपिक का ध्वजारोहण किया और खेलों के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही उन्होंने खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी, जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू, एडीपीसी गजानंद सेवक, तहसीलदार दिव्या चावला, मनीषा अरोड़ा, मोहम्मद शरीफ सैयद , मोहम्मद शफी सहित विभिन्न विद्यालयों के स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
*खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव और भाईचारा : ऊर्जा मंत्री*
*राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू*
बीकानेर, 17 अगस्त। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरूवार को दियातरा के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण के साथ इन खेलों की शुरुआत की। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 22 अगस्त तक चलेंगी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का आगे लाने काम किया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से आज प्रदेश में खेलों के प्रति उत्साह का माहौल है। आज हर उम्र और वर्ग के लोग एक साथ खेल रहे हैं। यह आपसी सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और बताया कि विधानसभा क्षेत्र में इन साढे 4 सालों में 7 राजकीय महाविद्यालय खोले गए। बड़ी संख्या में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलें चालू की गई। बच्चे यहां स्तरीय शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मानव के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। यह खिलाड़ियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं। खेलों से नियमों के पालना की प्रवृत्ति बनती है।
उन्होंने कहा कि आज लोग शारीरिक व्यायाम से जुड़े खेलों से दूर होते जा रहे हैं। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण, आउट ऑफ टर्म नौकरी और खेलों से जुड़ी सुविधाओं का विकास प्रदेश के लाभदायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर मनरेगा लोकपाल किशोर सिंह राठौड़, खेमाराम मेघवाल और समाजसेवी शिवलाल मेघवाल ने विचार व्यक्त किए। शाला के प्रधानाचार्य भंवर लाल कड़ेला ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने यहां आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता की जानकारी दी और बताया कि यहां दियातरा क्लस्टर की 66 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें महिलाओं की 25 तथा पुरुषों की किस टीम में शामिल हैं।
इस अवसर पर दियातरा के समाजसेवी शिव सिंह भाटी, पूर्व सरपंच खेमाराम मेघवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश बडगुजर, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मूल सिंह भाटी, मनीष सेठिया, झंवरलाल सोनी, झझू सरपंच घमुराम नायक, हरि सिंह भाटी खेतोलाई, सुंदरलाल राठी आदि उपस्थित थे।
*उद्घाटन मैच मढ व अक्कासर के बीच* कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मढ और अक्कासर की बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बीच में खेला गया। ऊर्जा मंत्री ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए टाॅस किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हार या जीत से घबराए प्रत्येक मैच में नया सीखने का प्रयास करें। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...