गली-गली में जश्न : चंद्रयान-3 की सफलतम लैंडिंग से पहले भाजपा नेता ने करवाए 101 हनुमान चालीसा पाठ, मनाया जश्न
व्हाट्सअप पर बधाइयां की बौछार : एक डीपी में तो पृथ्वी के द्वारा प्री रक्षाबंधन मनाते हुए चंदा को राखी बांधते हुए भी दिखाया गया। ऐसी अनेक डीपी काफी चर्चा में रही।
बीकानेर। भारतीय अंतरिक्षयान यानी चंद्रयान-3 ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए चाँद पर लैंडिंग करली है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सफलता प्राप्त हो इसके लिए पूरे देशभर में हवन-अभिषेक के साथ प्रार्थनाएं भी की गई। बीकानेर में भी लगभग हर मोहल्ला चौक में खुशियां मनाई गई। कहीं आतिशबाजी हुई। कहीं यज्ञ किए गए तो कहीं हनुमान चालीसा के पाठ हुए।
इसी क्रम में बीकानेर के भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा सर्किट हाउस के समीप स्थित अपने कार्यालय में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 बार हनुमान चालीसा के पाठ कर चंद्रयान की सुरक्षित और सफलतम लैंडिंग की प्रार्थना की गई थी।
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि चंद्रयान की सफलतम लैंडिंग होने का उत्साह पूरे भारत में दिखा है। जन-जन की भावना दर्शा रही थी की चंद्रयान-3 की लैंडिंग होना बेहद महत्वपूर्ण है।
लैंडिंग होने के साथ ही कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए किए गए हनुमान चालीसा पाठ आयोजन में जेठमल सेठिया, गणेश जाजड़ा, ओम राजपुरोहित, भगवान सिंह मेड़तिया, सुखाराम दावा, पानमल डागा, राजेंद्र शर्मा, बिरजू प्यारे, शंभू गहलोत, भगवतीप्रसाद गौड़, आदर्श शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, विनय चौहान, शिव कुमार पांड्या, महादेव शर्मा, अजीत सिंह चारण, पवन सुराणा, आनन्द सोनी, वर्षा भाटी, पलक राठौड़ एवं पूजा भाटी शामिल रही।
इसी प्रकार खुशियां मनाते हुए लोगों ने एक दूसरे को व्हाट्सएप पर बधाई संदेश दिए। व्हाट्सएप पर अपनी डीपी में चांद और पृथ्वी को शामिल किया गया। इनमें एक डीपी में तो पृथ्वी के द्वारा प्री रक्षाबंधन मनाते हुए चंदा को राखी बांधते हुए भी दिखाया गया। ऐसी अनेक डीपी काफी चर्चा में रही।
नीचे और पढ़ें
गंगाशहर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण
भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने एक साथ देखा। जैसे ही चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर एवं मिठाई बांटकर सभी कार्यकर्ताओं एवं जन समुदाय के साथ संपूर्ण भारत की यादगार सफलता को जश्न के रूप में मनाया।
*चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर जयनारायण व्यास नगर में जश्न*
जयनारायण व्यास नगर के नागरिकों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए एक दूसरे को बधाई दी व मुह मीठा कर अभिनंन्दन किया। भारतीय जनता पार्टी शिवबाड़ी मण्डल व रानी बाजार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर आतिशबाजी कर प्रसन्नता का इज़हार किया।
बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने एकत्रित हो कर चंद्रमा विजय पर भारत माता की जय घोष व वन्दे मातरम के नारे लगाए
लूणकरणसर रोजा रोड चौराहे पर ढोल नगाड़ों की थाप से नाच गा कर खुशी मनाते हुए पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया गया । भारत माता व वंदे मातरम के नारे लगाए गए।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...