हनुमान जी महाराज का महाअभिषेक 26को, सोमवार को सजेगी अमरनाथ की झांकी
बीकानेर। श्री वीर हनुमान वाटिका समिति, डुप्लेक्स कॉलोनी शास्त्री नगर स्थित हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 अगस्त से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव श्रीमती छाया गुप्ता ने बताया कि 26 अगस्त शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1बजे तक प्रकाण्ड पंडितों द्वारा हनुमान जी का महाअभिषेक किया जाएगा। इसी प्रकार सोमवार 28 अगस्त को अमरनाथ की झांकी का आयोजन सायंकाल 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक सजेगी ।
आयोजन की तैयारी को लेकर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारी बैठक कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की, सचिव श्रीमती छाया गुप्ता एवं पुजारी पंडित आशाराम ओझा ने सभी भक्तगणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...