🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
RTO : ड्राइविंग ट्रेक पर पानी भरा, लाइसेंस सम्बन्धी काम ठप्प रहा
बीकानेर।
बिछवाल क्षेत्र में देर रात बादल जमकर बरसे ओर मुख्य सड़को पर पानी ही पानी जमा हो गया।
बिच्छवाल में ही स्थित बीकानेर जिला परिवहन कार्यालय में भी चारो तरफ बरसात का पानी जमा हो गया। इधर आरटीओ ऑफिस की लर्निंग शाखा भवन के ड्राइविंग ट्रेक पर भी पानी भर गयाऔर ट्रेक पर बने इलेक्ट्रॉनिक चैम्बरो में बरसात का पानी इक्कठा होने से इंटरनेट और बिजली की वायरिंग में फाल्ट आ गया और ड्राइविंग लाइसेंस सम्बन्धी काम ठप्प हो गया।
बीकानेर सिटीजन ऐशोषिएसन के एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा के बड़े अधिकारियों को अवगत कराने ओर डीटीओ अक्षय विश्नोई अथक प्रयासों ओर मॉनिटरिंग से ट्रेक पर भरे पानी को पम्प लगाकर टेंकरो के माध्यम से निकाला गया। जिससे दोपहर बाद ट्रेक का काम सुचारु हो सका।
हालांकि कुछ आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस बनाये बिना ही लौट गये और कुछ दूर दराज से आने वाले व अंतिम तिथि वाले आवेदक व्यवस्था सुचारु होने तक डटे रहे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...