🚩दीपकों से लिखा जय धरती मां, मनाया हरियाली अमावस प्रकृति के प्रति आभार का दिवस
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
दीपकों से लिखा जय धरती मां, मनाया हरियाली अमावस प्रकृति के प्रति आभार का दिवस
बीकानेर
राष्ट्रीय गाय आन्दोलन राजस्थान, मां भारती सेवा प्रन्यास, कामधेनु गौशाला अंबासर के सयुंक्त तत्वाधान में आज *17 जुलाई 2023* को *हरियाली अमावस* के शुभ अवसर पर *प्रकृति आभार दिवस* मनाया गया।
संगठन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन संयोजक प्रेम सिंह घुमान्दा ने बताया कि सावन मास की हरियाली अमावस को प्रकृतिक आभार दिवस के अंतर्गत गौ भक्त, प्राकृतिक प्रेमी, *धरती माता का पूजन कर 501 दीपदान कर धरती व प्रकृति का आभार व्यक्त किया*। धरती माता, प्रकृति कि पुजा पंडित चांद रतन जी सेवक ने करवाई।
यह कार्यक्रम परम पूज्य शंभू गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए राष्ट्रीय गाय आंदोलन के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना में बताया कि हरियाली अमावस हमारे पूर्वजों के द्वारा बनाया गया *प्रकृति और धरती के प्रति आभार व्यक्त करने का दिवस है* इस दिन व्यक्ति वृक्ष लगाकर धरती की, प्रकृति की पूजा करके प्रकृति व ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करता है।
आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा डूंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह लखासर ने कहा कि आज के समय ऐसे आयोजनों की बहुत आवश्यकता है, इस दिन हम सब गोचर, ओरण, जंगल बचाने का संकल्प लेंवें और प्रकृति के द्वारा बनाई गई जैवविविधता बनी रहे, पर्यावरण संरक्षित रहे, इसके लिए संकल्पित होकर कार्य करेंगे ऐसे भाव आमजन में उत्पन्न हो उस पर कार्य करने की आवश्यकता है।
संगठन के एडवोकेट जलजसिंह ने बताया कि आज संगठन ने पीपल आंवला अशोक समी और बरगद के वृक्ष लगाकर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया। आज यह कार्यक्रम श्री कामधेनू गौशाला अबांसर में मनाया गया।
कार्यक्रम की मेहता को समझाते हुए पूज्य शंभू गिरी जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में जीवन के पांचों तत्व की पूजा की जाती है, पांचों तत्व को मिलाकर शरीर बना है, और पांचों तत्व को मिलाकर ही पर्यावरण बना हैं और पांचो तत्व की रक्षा ही पर्यावरण संरक्षण है, पर्यावरण का संरक्षण ही मानव जीवन का रक्षण है।
कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए मुख्य अतिथि उपमहापौर राजेंद्र जी पवार ने कहा कि हमें हमारे पूर्वजों द्वारा बनाए गए सिद्धांतों पर चलकर जैव विविधता का संरक्षण और प्रकृति का रक्षण करना होगा, तभी जीवन सुरक्षित रह पाएगा।
*इस अवसर पर गौ भक्त, पर्यावरण प्रेमी, प्रकृति प्रेमियों ने गाय धरती गोचर को बचाने का संकल्प लिया, कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण और भूमि पूजन से किया गया।*
आज के कार्यक्रम में किशन लाल, मालाराम महाराज, भंवर सिंह कुचोर और सुंदरकांड मंडली कुचोर वह गीगासर, अंबासर, सुरधना, केसर देसर, किंल्चू, कल्याणसर, उद्रामसर आदि ग्रामों के ग्राम वासियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर धरती और प्रकृति की पूजा कर संकल्प लिया।
आज के कार्यक्रम में, राजकरण डागा देशनोक,चौधरी महेन्द्र सिह गोदारा,बैरीशालसिंह चौहान,हनुमान आर्य,चांदवीरसिंह, रविराजसिंह,आनन्द सिह, पार्षद अनूप गहलोत, सुनील आचार्य, सुनील व्यास, रिछपालसिह समना।
9414038704








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...