🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
परिवर्तन प्रथम जिलाधिवेशन रविवार को, सामाजिक एकजुटता का देंगे संदेश - विनोद अम्बेडकर
बीकानेर। परिवर्तन संस्था के तत्वावधान में प्रथम जिलाधिवेशन बीकानेर में रविवार को सुबह 9 बजे से टाउन हॉल में आयोजित होने जा रहा है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए संस्थापक विनोद अम्बेडकर ने बताया कि संस्था अपनी विचारधारा और उद्देश्य को लेकर पूरे देश में राष्ट्रीय अधिवेशन, सेमिनार, विचार गोष्ठी आदि के माध्यम से समाज में शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,व्यापार और सामाजिक एकजुटता से प्रशासन व सत्ता में भागीदारी के लिये जनजागृति कर आंदोलन चला रही है।
इसी कड़ी में बीकानेर में एक अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। यहां से शुरूआत के बाद पूरे प्रदेश में इस प्रकार के अधिवेशन किये जाएंगे। जिसमें दलित समाज के स्वाभिमान एवं एकजुटता को लेकर मंथन किया जाएगा।
उन्होंने ने कहा कि अधिवेशन के जरिये समाज प्रशासन व सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के लोगों का हो रहा शोषण रोकने के लिये आवाज बुलंद की जाएगी। ताकि समाज के साथ हकमारी व शोषण का काम रोका जा सके।
इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में दलित व पिछड़े समाज के लोग शिरकत करेंगे। प्रेसवार्ता में संस्था के श्याम निर्मोही और वेदवीर भी मौजूद रहे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...