🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
बीकानेर में स्कूली किशोरों ने किया मॉक पॉल, मतदान की महत्ता जानी
सरकारी स्कूलों के एक हजार विद्यार्थियों ने जानी वोट देने की प्रक्रिया
बीकानेर, 14 जुलाई। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा ईवीएम प्रदर्शन का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार तीसरे दिन भी विभिन्न स्कूलों के लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया के बारे में जाना और मॉक पॉल किया।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. ने बताया कि इस दौरान दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम वीवीपेट की कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया।
शिक्षकों ने वोटर हेल्प लाइन ऐप डाउनलोड किया और इसके माध्यम से मतदाता सूचियों में पंजीकरण और परिवर्तन से जुड़ी जानकारी दी। अभियान के तीसरे दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी ,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पवनपुरी दक्षिण विस्तार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घडसीसर में आयोजन हुए।
इस दौरान शिक्षकों-विद्यार्थियों ने भी मतदान की शपथ ली एवं जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया। शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरुद्वारा रानीबाजार, धोबी तलाई, गोगागेट और भगवानपुरा में आयोजन होगा। इस दौरान ईवीएम प्रदर्शन रथ द्वारा मैं भारत हूं गीत प्रस्तुत किया गया।
शुक्रवार को एएलएमटी बजरंग जाट, हरिहर राजपुरोहित, स्वीप के पवन खत्री, भवानी सोलंकी ने विधार्थियों के प्रश्नों का जवाब भी दिया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...