🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
धूम मचा दी आज : ऊर्जा मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन, 102 कार्यों का किया शिलान्यास, 17 विकास कार्यों का किया उद्घाटन
*ऊर्जा मंत्री ने एक करोड़ से अधिक लागत के 17 विकास कार्यों का किया उद्घाटन*
बीकानेर 15 जुलाई। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक नगर पालिका द्वारा 1 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से करवाए गये 17 विकास कार्यों का लोकार्पण कर शनिवार को देशनोक वासियों को बड़ी सौगात दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प हूं। आने वाले समय में देशनोक की ऐसी कोई गली नहीं होगी, जहां सड़क नहीं हो। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि देशनोक में बीकानेर जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने देशनोक नगर पालिका बोर्ड के कार्यों की सराहना की और कहा आपसी समन्वय से यहां अच्छा कार्य हुआ है। यह नगर पालिका राज्य में 'माॅडल नगर पालिका' के रूप जानी जाएगी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा सहित पार्षद गण उपस्थित थे।
*इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण*
ऊर्जा मंत्री ने मेघवाल समाज श्मशान में कमरा बरामदा मय पानी टैंक तथा सुविधाओं का निर्माण कार्य, रेगर समाज श्मशान में कमरा बरामदा मय पानी टैंक तथा सुविधाओं का निर्माण कार्य, वाल्मिकी समाज श्मशान में कमरा बरामदा मय पानी टैंक तथा सुविधाओं का निर्माण कार्य,
फायर स्टेशन के पीछे तारबन्दी (जाली) लगाने का कार्य,
मेघवाल समाज श्मशान में कमरा बरामदा मय पानी टैंक तथा सुविधाओं का निर्माण कार्य,
सीवर लाईन निर्माण कार्य पुलिस थाना से करणी सेवा सदन तक वार्ड नं. 07, सीवर लाईन निर्माण कार्य गौशाला से गणेश सिंह मोयल के घर तक वार्ड नं. 07, सीवर लाईन निर्माण कार्य किशनाराम ढोली के मकान से सहदेव दान के मकान तक वार्ड नं. 10, सी.सी. सड़क निर्माण कार्य
हरखाणी श्मशान से ईश्वरदान आधीवाल के घर तक वार्ड नं. 15, सी.सी. सड़क निर्माण कार्य कैलाशदान के घर से प्रभुदान के घर तक वार्ड नं. 12, सी.सी. सड़क निर्माण कार्य भजुदान के मकान से राजेन्द्र दान के मकान तक वार्ड नं. 12, सी.सी.सड़क निर्माण कार्य एफ. सी.आई रोड से पेट्रोल पंप के पीछे से होते हुए एनएच 89 तक वार्ड नं. 04, टीन शेड
लगाने का कार्य सामुदायिक भवन वार्ड नं. 16 देशनोक, आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन निर्माण कार्य नगरपालिका क्षेत्र देशनोक, लोहार समाज श्मशान में कमरा बरामदा मय पानी टैंक तथा सुविधाओं का निर्माण कार्य, मेघवाल समाज श्मशान में कमरा बरामदा मय पानी टैंक तथा सुविधाओं का निर्माण
कार्य, नभचर निवास निर्माण कार्य चौपानी श्मशान भूमि देशनोक का उद्घाटन किया।
*राजकीय कॉलेज देशनोक को पीजी में क्रमोन्नत करवाने पर ऊर्जा मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन*
बीकानेर, 15 जुलाई। देशनोक राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रूप में क्रमोन्नत करवाने पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का शनिवार को देशनोक में नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
देशनोक के राजकीय स्नाकोत्तर काॅलेज के अस्थाई भवन में काॅलेज स्टाॅफ, नगर पालिका के पार्षदगण एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने ऊर्जा मंत्री को साफा पहनाकर,
शाॅल ओढाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, डूंगर कॉलेज के पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. पीएम खत्री, डॉ अरविंद शर्मा, प्राचार्य एवं नोडल
अधिकारी डॉ. इंद्र सिंह राजपुरोहित, माधोदान चारण, पार्षद सहस्त्रकरण सहित व कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
इससे पहले ऊर्जा मंत्री ने राजकीय करणी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के टीन शैड का उद्घाटन किया। इस टीन शैड का निर्माण देशनोक नगर पालिका द्वारा करवाया गया है।
*मुख्यमंत्री ने जिले में 1499.97 लाख रुपए के 102 कार्यों का किया शिलान्यास*
*ऊर्जा मंत्री देशनोक में रहे मौजूद, कहा- मुख्यमंत्री ने संकल्पबद्धता के साथ नगरीय क्षेत्रों में मुहैया करवाई आधारभूत सुविधाएं*
बीकानेर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में आयोजित समारोह के दौरान जिले के तीन नगरपालिका क्षेत्रों में 1499.97 लाख रुपए के 102 कार्यों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने देशनोक के 599.97 लाख रुपए के 12, खाजूवाला के 300 लाख के 48 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 600 लाख के 42 कार्यों के नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सीसी सड़क एवं चौड़ाई करण कार्य का शिलान्यास किया।
देशनोक और खाजूवाला नगर पालिका तथा श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से यह आयोजन हुए।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी देशनाेक में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शहरी क्षेत्र में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में
संकल्पबद्धता के साथ कार्य किया है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को और अधिक सहूलियत होगी। उन्होंने सभी कार्यों को समयबद्ध और पूर्ण गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, उपखंड अधिकारी अशोक बिश्नोई, अधिशाषी अधिकारी बृजेश सोनी सहित पार्षद, अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...