Type Here to Get Search Results !

वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा के निधन पर शोक व्यक्त













--


...






औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

*खबरों में...*🌐






🖍️

-- 

उच्च कोटि के साहित्यकार थे लक्ष्मी नारायण जी रंगा 
                                --प्रोफेसर डॉ. बिनानी

           पूर्व प्राचार्य,चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने हिंदी, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, नाटककार, कथाकार लक्ष्मी नारायण जी रंगा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है ।   उन्होंने  इसे एक अत्यंत दुखद घटना बताया  है ।   प्रोफेसर बिनानी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण जी रंगा  साहित्य की विविध विधाओं के उच्च कोटि के साहित्यकार थे।  उन्हें साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का सर्वोच्च राजस्थानी भाषा पुरस्कार भी  मिला। उनके सुपुत्र कवि-कथाकार कमल रंगा भी उन्हीं की साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं ।   दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि प्रस्तुत करते हुए नमन हैं । 
                          --------------------

*वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा के निधन पर शोक व्यक्त*
 
बीकानेर, 10 मार्च। राजस्थानी व हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा के निधन पर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। छंगाणी ने बताया कि लक्ष्मीनारायण रंगा ने 125 से अधिक कृतियों की रचना की। उन्हें साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सर्वोच्च पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्होेंने साहित्य की विभिन्न विधाओं में विपुल सृजन कर साहित्य को समृद्ध किया। उनकी रचनाएं विद्यालय व विश्वविद्यालय की पाठ्य पुस्तकों में शामिल हैं। उन्होंने राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिये सदैव संघर्ष किया।

--


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies