खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर : शहर काजी शाहनवाज का नागौरी लोहार समाज द्वारा सम्मान
आज दिनांक 10 अक्टूबर 2022 बीकानेर शहर काजी शाहनवाज का नागौरी लोहार समाज द्वारा सम्मान किया गया । ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मुहम्मदी में बीकानेर के कई उल्मा-ए-कराम पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं आयोजक समिति के जिम्मेदार हजरात का नया कुआ सिटी कोतवाली के पास समाज की संस्था द्वारा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया था
इसी कड़ी में यह प्रोग्राम ईद मिलादुन्नबी के मौके पर काजी के निवास पर जाकर नागौरी लोहार समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा सम्मान किया गया।
जाकिर हुसैन नागौरी ने मदीना शरीफ से लाया हुआ रुमाल (गमछा) ओढ़ा कर एजाज (सम्मान) किया।
नूर नागौरी, इकरामुदिन लोहार उन्हें साफा पहनाकर उनका एजाज किया और सभी साथियों द्वारा माला पहनाकर उन्हें समाज की जानिब से निशाने यादगार(मोमेंटो) देकर सम्मान किया।
काजी ने सभी से बड़ी मोहब्बत से मुलाकात की और देश राज्य बीकानेर शहर के अमन चैन भाईचारा और खुशहाली की अपने मरहूम वालिद की तरह विचार व्यक्त किए।
सम्मान समारोह में मास्टर मोहम्मद इकबाल,सलीम नागौरी, मुस्तकीम कलाकार, महबूब दाऊदी, इंजीनियर इमरान अली, कुर्बान लोहार, सलमान खाती,इरशाद नागौरी, सोनू , आदि उपस्थित हुए।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...