खबरों में बीकानेर
👇
बीकानेर जिला कलेक्टर का सम्मान किया गया
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर जिला कलेक्टर का सम्मान किया गया
बीकानेर
8 अक्टूबर 2022।
कामगार एंड कर्मचारी कांग्रेस, बीकानेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा बीकानेर जिला कलेक्टर का सम्मान किया गया। राज्य सरकार की योजनाओं का आमजन को लाभ देने एवं बीकानेर के चहुमुखी विकास करने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। शहर अध्यक्ष जाकिर नागौरी ने बीकानेर शहर में भी किसी एक मार्ग को भारत जोड़ो मार्ग नाम देने का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा राज्य सरकार का आदेश आने के पश्चात शीघ्र ही बीकानेर शहर में भी किसी एक मार्ग को भारत जोड़ो मार्ग नाम दिया जाएगा।
इस प्रोग्राम में अता हुसैन कादरी, पार्षद मोहम्मद असलम,एन डी कादरी,एडवोकेट मोहम्मद असलम,अकरम नागौरी, एडवोकेट शमशाद अली,अकरम अली यूथ कांग्रेस,मास्टर मनसूर अली,समीर खान,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...