खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
संभागीय आयुक्त कपिल सरोवर पहुंचे, एसडीआरएफ टीम से ली आपदा बचाव प्रबंधन की जानकारी
सम्भागीय आयुक्त डॉ.नीरज के पवन ने किए कपिल मुनि मंदिर में दर्शन
एसडीआरएफ टीम से ली आपदा बचाव प्रबंधन की जानकारी
बीकानेर, 9 अक्टूबर। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने रविवार को कोलायत पहुंचकर कपिल सरोवर परिसर में एसडीआरएफ के बचाव कार्य को देखा और कपिल मुनि मंदिर में दर्शन कर खुशहाली की कामना की।
इस दौरान एसडीआरएफ टीम के कर्मचारियों ने उन्हें आपदा बचाव कार्य के तरीके बताए और डेमो भी दिया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा के समय डूबते लोगों को बचाने में काम आने वाले उपकरणों व अन्य संसाधनों व प्रकिया की विस्तार से जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर एसडीएम प्रदीप कुमार, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, झंवरलाल सेठिया , नायब तहसीलदार मोहर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...