खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंच रही हैं, दुष्यंत पहुंच गए, जनसंवाद की तैयारियां
बीकानेर । राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 9 अक्टूबर को बीकानेर आएंगी। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी सूचना के अनुसार, राजे सुबह दस बजे देशनोक जाएंगी।
दोपहर तीन बजे बीकानेर में जूनागढ के आगे कार्यकर्त्ता जन संवाद कार्यक्रम होगा।इस बीच, झालावाड़ सांसद और वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह बीकानेर पहुंच गए हैं। वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह आज नोखा के मुकाम धाम पहुंचे और वहां पहुंच कर प्रस्तावित वसुंधरा राजे की यात्रा के दौरान की गई तैयारियों का जायजा लिया।
दुष्यंत सिंह का मुकाम में साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। दुष्यंत सिंह वसुंधरा राजे के आगमन से पहले बीकानेर में चल रही तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
इधर, जूनागढ के पास होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, महावीर रांका सहित अनेक नेताओ की अगुवाई में आमजन से संपर्क साधा जा रहा है।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...