खबरों में बीकानेर
👇

औरों से हटकर सबसे मिलकर
देखें वीडियो : श्रीडूंगरगढ़ में 4 दुकानों से मावे के सैंपल लिए
बीकानेर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज श्रीडूंगरगढ़ में चार अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। एक जगह से मावा कतली दो जगह से मीठा मावा और एक प्रतिष्ठान से फीके मावे का सैंपल लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन सैंपल्स को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विभाग के अधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ में खाद्य पदार्थों की शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जांच करने और सैंपल लेने की जानकारी एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ को भी दी है।
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान*
*17 से 21अक्टूबर तक होगी सघन जांच*
आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलावटी पदार्थों की जांच हेतु 17 से 21 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला कलक्टर ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपखंड स्तर पर मुखबिर तंत्र को मजबूत बनाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।
जिला कलेक्टर ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी मुस्तैद रहें। मुख्य बाजारों के औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक करें। ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों पर साफ़ सफाई और सजावट की विशेष व्यवस्था की जाए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि दीवाली पर ग्रीन पटाखे ही अनुमत हैं। अस्थाई लाईसेंस भीड़ भाड़ वाले स्थानों से दूर खुले मे दिए जाएं।
उन्होंने कहा कि मिलावट की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि दूध, मावा, पनीर, मिठाइयां, खाद्य तेल और घी के अधिक से अधिक सैंपल लिए जाएं। मिलावट की सूचना देने वाले मुखबीर को प्रेरित करें। उन्हें बताया जाए कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि सरकार इसे लेकर अति गंभीर है।










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...