खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
दौड़ेंगे, जीतेंगे राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए, प्रतियोगिता 16 अक्टूबर को
पीलीबंगा
गौ सेवा मंडल बहलोलनगर द्वारा राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर जागरूकता लाने के लिए एक दिन की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। संयोजक रणवीर वर्मा और हरीश मूंड ने बताया कि युवाओं को राजस्थानी भाषा और खेल से जोड़ने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेल और राजस्थानी भाषा दोनों का सबसे बड़ा फायदा राजस्थान के युवाओं को नौकरियों में मिलेगा। बहलोलनगर में हर काम राजस्थानी भाषा में ही किया जाता है।
राजस्थानी भाषा को व्यवहार की भाषा बनाकर मान्यता देने वाला यह पहला मॉडल गांव है इसलिए खेल प्रतियोगिता को राजस्थानी भाषा से ही जोड़ा गया है। रविवार 16 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे इस प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा जिसमें 14 वर्षीय और ओपन वर्ग में प्रतिभागी दौड़ में भाग ले सकते हैं।
14 वर्ष के प्रतिभागी के लिए 400 मीटर की दौड़ होगी। ओपन वर्ग में 400 मीटर, 800 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार की सामग्री भी राजस्थानी भाषा में छपवाई गई है।
खिलाड़ियों को तैयारी करवाने वाले मदनलाल गोदारा ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शारीरिक दक्षता के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है। आयोजन समिति के मलकीतसिंह, अभिषेक मील ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में निर्धारित शुल्क जमा करवा कर कोई भी शामिल हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आयोजन समिति से संपर्क किया जा सकता है।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...