खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋

✍️
श्रीरामसर विद्यालय में बीएसएफ़ द्वारा कार्यक्रम आयोजित
श्री रामसर विद्यालय में बीएसएफ़ क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें सीमा सुरक्षा बल की स्थापना, उसकी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, उनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के हथियारो की जानकारी और विभिन्न हथियारों को खोलकर उन्हें जोड़ने का प्रदर्शन किया गया विद्यार्थी बीएसएफ़ में किस प्रकार शामिल हो सकते है इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया बताई गई श्री हिमांशु शर्मा ने नशा और उससे होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी इसके बाद बीएसएफ़ विभिन्न मोर्चों पर 24 घंटो कैसे कार्य करते है इस विषय पर बच्चों को डॉक्युमेंटरी दिखाई गई बीएसएफ़ के अदभुत प्रदर्शन से स्टूडेंट्स रोमांचित हो गए एवं देश के जवानों के इस आदमी अदम्य शौर्य, साहस एवं देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर गुजरने का संकल्प लिया l
संस्था प्रधान श्रीमती संगीता टाक ने शानदार प्रदर्शन एवं देशभक्ति पूर्ण वातावरण तैयार करने के लिए सेना के अधिकारियों एवं समस्त जवानों का आभार ज्ञापित किया l महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर ने इस आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जिसके लिए शाला परिवार ने आभार प्रकट किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...