राष्ट्र निर्माण तभी संभव, जब सभी नागरिक राष्ट्र के विकास में शामिल हों: डॉ. बिस्सा
‘‘हिन्दी पखवाड़ा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में ‘‘राष्ट्र की उन्नति में शिक्षा और युवाओं का योगदान’’ विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. गौरव बिस्सा ने बताया कि राष्ट्र निर्माण एक देश के सभी नागरिकों को सामाजिक एकता, राजनीतिक स्थिरता और व्यापक और लोकतांत्रिक तरीके से आर्थिक समृद्धि के निर्माण की प्रक्रिया को संदर्भित करता है। राष्ट्र निर्माण तभी संभव है, जब सभी नागरिक राष्ट्र के विकास में शामिल हों।
इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारम्भ में विषय प्रवर्तन करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण ये तीन प्रमुख तत्व हैं जो एक राष्ट्र की प्रगति में योगदान करते हैं।
अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास ने छात्रांे को संबोधित करते हुए बताया कि आज युवा जोखिम लेने, चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं।
भाषण प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...