खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋

✍️
श्री जैन पी.जी. कॉलेज मे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत "गांधी" फिल्म दिखाई गई
आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्री जैन पी.जी. कॉलेज, बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में छात्रों को "गाँधी" फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार हुआ। महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रपिता के प्रति सद्भावना का प्रसार करना है। इसी श्रृंखला में प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने विद्यार्थियों को गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्र सेवा योजना के द्वितीय इकाई प्रभारी डॉ. राजेश रांकावत ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राष्ट्र सेवा के सच्चे पथ प्रदर्शक थे। इतिहास संकाय की व्याख्याता श्री ऋद्धिका आचार्य ने भारतीय स्वतंत्रता में महात्मा गांधी के योगदान से विधार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रसारण विभाग द्वारा करवाया गया, जिसमें तकनीकी सहयोग डॉ. कृष्ण कुमार खत्री और विकास सोनी का रहा। इस अवसर पर डॉ. रफी अहमद व डॉ. वन्दना शुक्ला का सराहनीय सहयोग रहा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...