जैन समाज का सामूहिक क्षमापना एवं तप अभिनन्दन समारोह 11 को
बीकानेर 10 सितम्बर। सम्पूर्ण जैन समाज का सामूहिक क्षमापना समारोह एवं तप अभिनन्दन समारोह हुक्मगच्छीय शान्त क्रान्ति संघ के आचार्य श्री विजयराज जी महाराज एवं अन्य जैन चारित्रआत्माओं के सान्निध्य में ढढ्ा कोटड़ी बीकानेर मे 11 सितम्बर को आयोजित होगा। अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि समारोह में आठ एवं उससे अधिक की तपस्या करने वाले तपस्वीजनों का सामूहिक अभिनन्दन किया जाएगा। महामंत्री सुरेन्द्र जैन बद्धानी ने बताया कि जैन समाज के सभी घटक के तपस्वीजनों का एक ही मंच से अभिनन्दन किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर ने बताया कि इस वर्ष 332 तपस्वियों का अभिनन्दन किया जाएगा। जिससे सामाजिक समरूपता का वातावरण बनेगा। इससे पूर्व जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, सुरेन्द्र बद्धानी, चम्पकमल सुराणा, विजय कोचर, अमरचन्द सोनी ने बीकानेर, गंगाशहर एवं भीनासर में विराजित सभी चारित्रात्माओं के दर्शन कियें और कार्यक्रम में पधारनें का निमत्रंण दिया।
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...