दो राजस्थानी पुस्तकों का लोकार्पण 11 सितम्बर को
बीकानेर 10 सितम्बर, 2022
प्रज्ञालय संस्थान द्वारा राजस्थानी के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा एवं पुनीत रंगा पिता पुत्र की दो पुस्तकों- अपणायत रा अलायदा रंग एवं लागी किरण री नजर का लोकार्पण 11 सितम्बर 2022 रविवार को सांय 5ः30 बजे स्थानीय नागरी भण्डार स्थित नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में होगा।
प्रज्ञालय संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी करंेगे। समारोह के मुख्य अतिथि देश के ख्यातनाम साहित्यकार एवं नाटककार डॉ. अर्जुनदेव चारण होंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...