खबरों में बीकानेर...
✍🏻गंगा सप्तमी : गंगा मैया मंदिर में जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
गंगा सप्तमी : गंगा मैया मंदिर में जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया
bikaner
आज गंगा सप्तमी नया कुआ स्थित गंगा मैया मंदिर में जन्म उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
गंगा मैया का पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। हरिद्वार से मंगाया गया गंगाजल से गंगा मैया की मूर्ति का अभिषेक कर पूजन किया गया। गंगा मैया को पोशाक पहनाई गई। विद्वानों द्वारा मां का तिलक माल्यार्पण कर पूजन किया गया। पुजारी मुकेश महाराज का तिलक कर आरती के साथ विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें गंगा मंदिर के वरिष्ठ पंडित सत्तू महाराज के नेतृत्व पंजरी पंचामृत तुलसी गंगाजल मिठाई के रूप में लड्डू भी वितरित किए गए। इसी के साथ कथा का शुभारंभ पंडित भवानी शंकर उपाध्याय के द्वारा विधिवत पूजन करके की गई।। मां गंगा से प्रार्थना की गई विश्व में सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद मां गंगा से मांगा गया। दोपहर 12:00 बजे महा आरती पंडित बाबूलाल उपाध्याय द्वारा की गई। भक्तों को लंगर बनाकर प्रसाद भी वितरित किया गया। महिलाओं ने मंदिर के प्रांगण में मां गंगा के सत्संग कीर्तन भजन इत्यादि शाम तक कियाा। रात्रि आरती के बाद जागरण में गंगा मैया के भजनों का मोहल्ले के भक्त गणों ने आंनद उठाया। बच्चियों ने मां गंगा का जन्मदिन कुछ अलग तरीके से मनाने के लिए मां गंगा के अर्पण केक लाकर व काट कर खुशी जाहिर की।
उपस्थित भक्तगण मंदिर के कार्यकर्ता सत्तू महाराज बाबू महाराज राज कुमार भदानी विकी भदानी सोनू महाराज दिनेश कुमार उपाध्याय कैलाश उपाध्याय गणेश उपाध्याय कुलदीप उपाध्याय रोहन मराठा बल्ली कच्छावा जय किशन सोनी हीरालाल नाथ पन्नालाल प्रजापत मांगीलाल देवड़ा महिलाओं में सुशीला देवी मधु देवी अंजू आरती देवी तुलसी देवी चंपा देवी मंजू रंगा आदि जनों ने इस गंगा मैया की जन्मदिन की पूर्ण भागीदारी के साथ कार्यक्रम को समापन तक लेकर गए और मंदिर में पहुंचे। ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...