खबरों में बीकानेर...
✍🏻स्वीपर पर हॉस्पिटल में भर्ती महिला से वाशरूम में दुष्कर्म का आरोप
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
स्वीपर पर हॉस्पिटल में भर्ती महिला से वाशरूम में दुष्कर्म का आरोप
अस्पताल के बाथरूम में महिला मरीज से स्वीपर ने किया दुष्कर्म
मिर्जापुर। मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने अस्पताल में तैनात एक स्वीपर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र की महिला को पेट
दर्द होने पर महिला का पति बीती 7 तारीख को अस्पताल लेकर पहुंचा था।
यहां उसे महिला वॉर्ड में भर्ती कर लिया गया। बताया गया देर शाम लगभग 9 बजे महिला बाथरूम गई तो वहां पहले से घात लगाए बैठे सफाईकर्मी ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म
किया। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद सफाईकर्मी फरार हो गया। लोक लाज के डर से पीडि़ता ने किसी से घटना का जिक्र नहीं किया। वहीं पीडि़ता की हालत कुछ ठीक होने पर परिजन उसे घर लेकर चले गए। घर पर पीडि़ता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
ch








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...