खबरों में बीकानेर...
✍🏻बीकानेर : वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
👉
💘
📷
बीकानेर : वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
बीकानेर, 4 मई। वन विभाग द्वारा बुधवार को बरसलपुर ब्रांच की 50 आरडी पर खसरा नम्बर 239/02 के किला नम्बर 11 व 12 पर वन भूमि पर किए गए अनाधिकृत निर्माण को हटाकर तारबंदी की गई। यह करवाई प्रशासन तथा पुलिस की मौजूदगी में हुई।
उप वन संरक्षक विरेन्द्र सिंह जोरा ने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार पर उक्त वन भूमि पर कब्जे कर रखे थे व चौराहे पर स्थित भूमि पर तारबन्दी कर लगभग 2 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर काश्त की जा रही थी। जिसे वन विभाग द्वारा हटवाई गई। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान शिकायतकर्ता अमीलाल पूनिया एवं स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। यह कार्यवाही उप वन संरक्षक के निर्देशन में सहायक वन संरक्षक राकेश कुमार सक्सैना तथा कार्यालय उप वन संरक्षक के समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारियों द्वारा की गई।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...