खबरों में बीकानेर...
✍🏻हर ग्राम पंचायत में खोलो अनुदानित चारा डिपो - विधायक बिश्नोई
👉
💘
📷
हर ग्राम पंचायत में खोलो अनुदानित चारा डिपो - विधायक बिश्नोई
नोखा ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज जिला कलेक्टर से मिलकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनुदानित चारा डिपो खोलने की मांग की । इस दौरान भाजपा बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ साथ रहे ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि इन दिनों चल रहे पशुचारे के भीषण संकट व इसके आसमान छूते भावों से किसान परेशान है । चारे की किल्लत प्राकृतिक के साथ-साथ मुनाफाखोरों द्वारा किए जा रहे बेशुमार अवैध भण्डारण से भी उत्पन्न हुई है । कुछ लोगों ने न केवल बीकानेर बल्कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर पंजाब व हरियाणा तक जा जाकर पैसे के बलबूते पर हजारों टन पशुचारा खरीदकर जमा कर लिया है और उनकी इस संगठित मोनोपॉली से चारा पशुपालकों की पहुंच से दूर हो गया है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि चारे के भाव 1500 रुपये प्रति क्विंटल से भी अधिक पहुंच चुके हैं तथा इस दर पर पशुपालक चारा क्रय नहीं कर पा रहे हैं तथा ऐसी विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है कि लोग दुधारू पशुओं को भी त्यागने लगे हैं । जमाखोरों और बेरहम मुनाफाखोरों के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध रूप से व अनावश्यक जमा चारे के स्टॉक को जब्त कर आम पशुपालक को उपलब्ध करवाया जाए व इसके साथ ही पशुचारे के विक्रय की तर्कसंगत दर निर्धारित की जानी चाहिए, ताकि पशुधन पर आए संकट को दूर किया जा सके।
सवंत 2078 में पुरी नोखा तहसील के सभी गांवों में अत्यधिक फसल खराबा हुआ था परन्तु तहसील प्रषासन व उनके मत्तहत अधिकारियों ने मात्र 17 ग्राम पंचायत के 30 राजस्व गांवों में ही खराबा दिखा कर अपनी संवेदनहीनता का परिचय दिया, यह विषय विधानसभा में भी उठाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी । जिसपर सरकार के मंत्री ने कार्यवाही करने का कहा भी था ।
वर्तमान में भंयकर गर्मी में चारे-पानी के संकट को देखते हुए 30 राजस्व गांवों के साथ-साथ तहसील की सभी ग्राम पंचायतों में अविलम्ब सरकारी/सहकारी चारा डिपो अतिशीघ्र खोले जाकर पशुपालकों व किसानों को बचाया जाये ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि खराबे वाले गाँवो के अतिरिक्त अन्य सभी गांवो की भी वर्तमान वस्तुस्थिति की रिपोर्ट जिला प्रशासन राज्य सरकार को भिजवाये ताकि सभी जगह चारा डिपो खुलवाए जाए ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि जिला प्रशासन की अलग-अलग टीमें पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में बॉर्डर एरिया में जाये और वहां के प्रशासन से बात करे साथ ही जमाखोरों पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करें । जिस पर कलेक्टर महोदय ने इस हेतु तुरन्त ही टीमें रवाना करवाने हेतु आश्वस्त किया ।
आमजन से भी आग्रह है कि आपकी नजर में किसी ने जमाखोरी व काला बजारी की है, चारे के अवैध स्टॉक किया है तो जिला प्रशासन को सूचना दे ताकि उस पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके ।
विधायक बिश्नोई ने राजस्थान के सीमावर्ती लोकसभा क्षेत्रों चुरू व श्रीगंगानगर सांसद महोदय से भी चारे संकट बाबत बात की और उनसे आग्रह किया कि हरियाणा व पँजाब सरकार से वार्ता करके हरियाणा व पँजाब के सीमावर्ती राजस्थान की सीमा से लगते जिलों के प्रशासन को निर्देशित करे कि चारा परिवहन में कोई बाधा ना आये और आसानी से परिवहन हो सके ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...