खबरों में बीकानेर...
✍🏻बीकानेर : लोगों ने मटके फोड़े, वजह पानी की किल्लत
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
बीकानेर : लोगों ने मटके फोड़े, वजह पानी की किल्लत
दिनांक 09.05.2022। बीकानेर पष्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनता द्वारा लगातार पानी की किल्लत के विरोध में भाजपा नेता विजयमोहन जोषी ने लक्ष्मीनाथ पानी की टंकी पर सैकड़ो महिला-पुरुषों के साथ प्रदर्षन किया व मटके फोड़े।
बीकानेर में बढ़ती पानी की किल्लत के विरोध में भाजपा नेता जोषी ने लक्ष्मीनाथ जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेष चैधरी का पेयजल आपूर्ति को तीन दिन में सुधारने की चेतावनी दी। जोषी के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुष थे, जिन्होंने जलदाय विभाग के दफतर के सामने मटके फोड़े। नारेबाजी करते हुए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे लोगो की पीड़ा बताते हुए विजय मोहन जोषी ने सहायक अभियंता को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो यहीं पड़ाव डाल दिया जाएगा।
जोषी ने कहा कि पानी की आपूर्ति के समय वाॅल्व को पूरा खोला जाए ताकि अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को पानी पहुंचे सके। अगर लोगांे को पानी नहीं मिल रहा है तो जलदाय विभाग को टैंकर की व्यवस्था करनी चाहिए। सहायक अभियंता ने विजय मोहन जोषी को आष्वासन दिया कि जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां आज से ही टैंकर से पानी की आपूर्ति सुधार दी जाएगी। प्रदर्षन करने वालों में पूर्व पार्षद गिरीराज जोषी, भाजपा गोपेष्वर मंडल के बालकृष्ण व्यास, पुराना शहर मंडल से निर्मल जोषी, दामोदर भादाणी, मुरली दैया, राजकुमार कच्छावा, रमजान अली, सांवरलाल, भैरू, चंदू एवं लक्ष्मीनाथ क्षेत्र के अनेक महिला-पुरुष शामिल थे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...