खबरों में बीकानेर...
✍🏻बीकानेर मंडल पर स्पेशल सघन टिकट चैकिंग अभियान
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
*बीकानेर मंडल पर स्पेशल सघन टिकट चैकिंग अभियान*
बीकानेर मंडल पर दिनांक 07.05.22 को श्री ए.के.रैना, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने मंडल के टिकट निरीक्षकों के 11 स्टाफ के साथ हनुमानगढ़ को बेस रखते हुए हनुमानगढ़ स्टेशन व ट्रेनों में तथा बीकानेर- सूरतगढ़ - हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर खंड पर सघन टिकट चैकिंग अभियान चलाते हुए बेटिकट यात्रियों ,बिना मास्क, गंदगी फैलाने वालों को व धूम्रपान करने वालों को स्टेशन परिसर में रोकने हेतु चलाए गए अभियानों में बिना टिकट यात्रा के कुल 331 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित रु. 192415 /- वसूले गए एवं गंदगी फैलाने के 05 मामलों से रु. 500/- सहित कुल 336 मामलों से रु. 192915/- वसूले गए ।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु ये अभियान लगातार जारी रहेगा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...