खबरों में बीकानेर...
✍🏻भीषण लू - मानो बरस रही आग... तेज हीटवेव चलने का येलो अलर्ट
👉
भीषण लू - मानो बरस रही आग... तेज हीटवेव चलने का येलो अलर्ट
जयपुर । राजस्थान में दो दिन की राहत के बाद पश्चिमी इलाकों समेत कई जगहों पर शनिवार को दिन में गर्मी के तेवर फिर तेज हो गए। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। वहीं,
जयपुर, नागौर, चूरू, अजमेर समेत कई जिलों में दिन में तपिश के साथ गर्म हवा के थपेड़े पड़े। मौसम विभाग ने 10 मई तक राज्य के 14 जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बांसवाड़ा में पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सबसे गर्म एरिया रहा। इसके अलावा
बाड़मेर में भी आज दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
बीकानेर, जैसलमेर में भी दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों के अलावा जयपुर, अजमेर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा में भी सूरज के तेवर तेज रहे और सुबह से गर्मी के साथ गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। इससे पहले कोटा, बारां बेल्ट में सुबह आसमान में हल्के बादल छाने के साथ हल्की धूलभरी आंधी चली। हालांकि दिन होते-होते यहां भी मौसम साफ हो गया और तेज गर्मी पडऩी शुरू हो गई। कोटा में
आज दिन का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जयपुर में आज दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
14 शहरों के लिए येलो अलर्ट
मौसम केन्द्र जयपुर ने तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 10 मई तक राज्य के 14 जिलों में तेज हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बांसवाड़ा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, डूंगरपुर, झुंझुनूं के अलावा पश्चिमी बेल्ट में बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर जिला शामिल है। मौसम विभाग की माने तो कुछ शहरों में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या उसके ऊपर पहुंच सकता है।
जयपुर । राजस्थान में दो दिन की राहत के बाद पश्चिमी इलाकों समेत कई जगहों पर शनिवार को दिन में गर्मी के तेवर फिर तेज हो गए। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। वहीं,
जयपुर, नागौर, चूरू, अजमेर समेत कई
जिलों में दिन में तपिश के साथ गर्म हवा के
थपेड़े पड़े। मौसम विभाग ने 10 मई तक
राज्य के 14 जिलों में हीटवेव चलने का
अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग
के आंकड़ों के मुताबिक बांसवाड़ा में पारा
45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सबसे गर्म एरिया रहा। इसके अलावा बाड़मेर में भी आज दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
बीकानेर, जैसलमेर में भी दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों के अलावा जयपुर, अजमेर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा में भी सूरज के तेवर तेज रहे और सुबह से गर्मी के साथ गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। इससे पहले कोटा, बारां बेल्ट में सुबह आसमान में हल्के बादल छाने के साथ हल्की धूलभरी आंधी चली। हालांकि दिन होते-होते यहां भी मौसम साफ हो गया और तेज गर्मी पडऩी शुरू हो गई। कोटा में
आज दिन का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जयपुर में आज दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 14 शहरों के लिए येलो अलर्ट मौसम केन्द्र जयपुर ने तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 10 मई तक राज्य के 14 से जिलों में तेज हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
इसमें बांसवाड़ा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, डूंगरपुर, झुंझुनूं के अलावा पश्चिमी बेल्ट में बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर जिला शामिल है। मौसम विभाग की माने तो कुछ शहरों में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या उसके ऊपर पहुंच सकता है।
📷

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...