खबरों में बीकानेर...
✍🏻कॉन्स्टेबल भर्ती : अभ्यर्थी रोडवेज में फ्री यात्रा कर सकेंगे
👉*कॉन्स्टेबल भर्ती : अभ्यर्थी रोडवेज में फ्री यात्रा कर सकेंगे
कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को राजस्थान-सीमा में ही यह सुविधा मिलेगी । रोडवेज मुख्यालय ने इस सम्बंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिए।
प्रदेश में राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती आयोजित की जा रही है. इसके लिए 13 से 16 मई तक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा कर दी है. अभ्यर्थियों को रोडवेज की ओर से यह सुविधा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की क्रियान्विति को लेकर की गई है.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल बजट में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को प्रदेश में परीक्षा के लिए राजस्थान परिवहन निगम में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी. इसके परिवहन सचिव की ओर से 16 अप्रैल 2021 को आदेश जारी किए गए थे. परिवहन सचिव ने केन्द्र एवं राज्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण - द्रुतगामी बसों में राज्य की सीमा के अन्दर निःशुल्क यात्रा सुविधा दी थी.
*दो परियों में होगी परीक्षा*
राजस्थान पुलिस की ओर से 13 से 16 मई तक तक प्रतिदिन दो पारियों में राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. कॉन्स्टेबल के 4438 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रदेशभर में परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं. पुलिस मुख्यालय ने रोडवेज प्रबंधन से इन केंद्रों पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को राजस्थान राज्य सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की सहमति मांगी थी.
*रोड़वेज अधिकारियों को दिए ये निर्देश*
रोडवेज प्रबंधन की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए कई निर्देश दिए हैं.
- इस परीक्षाओं में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा निवास स्थान से केन्द्र वाले शहर तक आने तथा परीक्षा के बाद केन्द्र वाले शहर से निवास स्थान तक जाने के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी.
- नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा दिवस के एक दिन पूर्व एवं परीक्षा समाप्ति के एक दिन बाद तक दी जाएगी.
- बस यात्रा का उद्धेश्य परीक्षा के लिए जाने एवं आने के लिए ही होगा.
- परीक्षार्थी को यह सुविधा एक बार निवास स्थान से परीक्षा केन्द्र पर जाने के लिए एवं एक बार परीक्षा केन्द्र से निवास स्थान तक आने के लिए ही देय होगी.
- यह छूट केवल परीक्षार्थियों के लिए ही होगी, उनके परिवार के सदस्यों को नियमानुसार टिकिट लेकर यात्रा करनी होगी.
- यह सुविधा प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बस परिचालक, टिकिट काउन्टर पर बुकिंग क्लर्क को दिखाना अनिवार्य होगा ताकि शून्य राशि का टिकिट बनाया जा सकें.
- यात्रा के समय परीक्षार्थी को फोटो युक्त आईडी साथ में रखना अनिवार्य होगा.
- यदि परीक्षार्थी के गांव-शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने एवं वापस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है तो यह एक से अधिक कनेक्टिंग बस का उपयोग कर सकते हैं परन्तु यात्रा का उद्धेश्य इस परीक्षा के लिए जाना एवं वहां से वापस आना ही होना आवश्यक है.
📷






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...