खबरों में बीकानेर...
✍🏻बीकानेर में घर-घर पहुंची ये खबर - बीके स्कूल क्षेत्र में फाफड़ा- कचोड़ी-दहीबड़े की दुकानों के आगे से चौकियों को हटाया
👉
बीकानेर में घर-घर पहुंची ये खबर - बीके स्कूल क्षेत्र में फाफड़ा- कचोड़ी-दहीबड़े की दुकानों के आगे से चौकियों को हटाया
बीकानेर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने आज शहरी परकोटे के अंदर अतिक्रमण हटाने के नाम पर बी.के. स्कूल इलाके की दुकानों के आगे बनी चौकियां जेसीबी मशीन से तोड़ दी। ये दुकानें बीकानेर के प्रसिद्ध नमकीन और मिठाई की हैं।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यहां यातायात सुचारू रखने के लिहाज से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। आगामी दिनों में क्षेत्र में चिन्हित अन्य जगहों से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इधर, निगम की इस कार्यवाही पर सवाल भी उठने लगे है। लोगों का कहना है कि जस्सूसर गेट में हाल ही में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, लेकिन अधिकांश अतिक्रमण हटाए ही नहीं गए। जस्सूसर गेट क्षेत्र में सफील से सटते हुए अतिक्रमण को सिस्टम लगातार नजरअंदाज कर रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल कुछ जगह चौकियां ही तोड़ी गई है। परकोटा क्षेत्र के नत्थूसर गेट, बडा बाजार सहित अनेक क्षेत्रों में अतिक्रमण हो रखे हैं, लेकिन सिस्टम कुछ एक जगह पर ही कार्यवाही को अंजाम दे रहा है।
📷






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...