खबरों में बीकानेर...
✍🏻रंगनायक संगीतज्ञ लक्ष्मीनारायण सोनी का सम्मान 8 मई को
गजल सम्राट तलत महमूद की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर होगा आयोजन
👉
रंगनायक संगीतज्ञ लक्ष्मीनारायण सोनी का सम्मान 8 मई को
गजल सम्राट तलत महमूद की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर होगा आयोजन
बीकानेर संगीत-नाटक जगत के ख्यातनाम वरिष्ठतम सक्रिय लक्ष्मीनारायण सोनी का नाम ही उनकी और बीकानेर के कला-सांस्कृतिक क्षेत्र की विशिष्ट पहचान है। आकाशवाणी - दूरदर्शन सहित देशभर में अपनी कला से बीकानेर को खास स्थान दिलाने में लक्ष्मीनारायण सोनी का अमूल्य योगदान रहा है। वे आज भी सक्रिय हैं और नवांकुरों को प्रोत्साहित करते हैं।
बीकानेर 7 मई |सद्भावना संगीत कला केंद्र, बीकानेर के तत्वावधान में गजल सम्राट तलत महमूद की 24 वीं पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर रविवार 8 मई की शाम को 5.30 बजे टाउनहोल में संगीत का कार्यक्रम “तेरी आँख के आंसूं पी जाऊं” आयोजित होगा | इस कार्यक्रम में तलत महमूद के द्वारा गाई गजलों को इकरामूदीन कोहरी अपनी आवाज में प्रस्तुत करेंगे |
संस्था अध्यक्ष इकरामूदीन कोहरी ने बताया कि अपनी मौलिक धुनों के लिए प्रसिद्ध संगीतज्ञ लक्ष्मीनारायण सोनी का सम्म़ान किया जाएगा | सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है |
📷







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...