खबरों में बीकानेर...
✍🏻जयपुर में कोरोना ब्लास्ट : 74 संक्रमित रिपोर्ट, मानसरोवर में सर्वाधिक
👉
💘
📷
जयपुर में कोरोना ब्लास्ट : 74 संक्रमित रिपोर्ट, मानसरोवर में सर्वाधिक
जयपुर । जयपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। तीसरी लहर के बाद आज कोरोना के सबसे ज्यादा 74 केस आए है। पिछले 10 दिन में तीसरा बार ऐसा हुआ है जब कोरोना के एक दिन में 50 या उससे ज्यादा केस मिले है। कोरोना के केस बढऩे के साथ ही एक्टिव केस की संख्या करीब 400 के नजदीक पहुंच गई। डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा के बाद कोरोना के जयपुर में भी केस बढऩे लगे हैं। इसे देखते हुए टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी बढ़ा दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जयपुर में सबसे ज्यादा 17 मानसरोवर एरिया में मिले है। इसके अलावा प्रताप नगर, सोडाला, जोबनेर 5-5, मालवीय नगर में 7, शास्त्री नगर, वैशाली नगर, जगतपुरा में 3-3, आदर्श नगर में 4, जेएलएन मार्ग, सीतापुरा में 2-2 और भांकरोटा, सिविल लाइन्स, पुरानी बस्ती, झोटवाड़ा, सिविल लाइन्स, सी-स्कीम समेत दूसरी जगहों पर
एक-एक केस मिला है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...