खबरों में बीकानेर...
✍🏻सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 3 कार्मिक निलंबित
👉
📷
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 3 कार्मिक निलंबित
जयपुर 6 मई। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तीन कार्मिकों भवानी सिंह चारण, हेमन्त सैनी तथा चुतराराम को निलंबित किया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, ओ पी बुनकर ने बताया कि भवानी सिंह चारण, तत्कालीन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, जैसलमेर व सांकड़ा हाल अधीक्षक, राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह जैसलमेर, हेमंत सैनी तत्कालीन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, जैसलमेर हाल अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका उदयपुरवाटी झुंझुनूं (प्रतिनियुक्ति) तथा चुतराराम, तत्कालीन कनिष्ठ सहायक, कार्यालय सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सम हाल वरिष्ठ सहायक कार्यालय सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, जैसलमेर का अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबित किया है।
उन्होंने बताया कि निलंबन काल में इनका मुख्यालय निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग होगा और इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...