खबरों में बीकानेर...
✍🏻बीकानेर : घर में उगाते हैं सब्जियां तो इन दिनों बोएं भिंडी, टिंडा, खीरा, ककड़ी
विशेषज्ञों की सलाह और मौसम पूर्वानुमान
👉
💘
📷
बीकानेर : घर में उगाते हैं सब्जियां तो इन दिनों बोएं भिंडी, टिंडा, खीरा, ककड़ी
विशेषज्ञों की सलाह और मौसम पूर्वानुमान
बीकानेर
मौसम पूर्वानुमान एवं कृषि सलाह अवधि 05 अप्रैल 2022 से 09 अपैल 2022 तक
पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली एवं जयपुर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बीकानेर जिले में आगामी 5 दिनों मे मौसम गर्म रहने सम्भावना है। हालांकि आसमान अधिकांशतया साफ रहेगा। लेकिन हवा में नमी न्यूनतम 4 प्रतिशत तक रह सकती है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि अनुसंधान केंद्र , बीकानेर ने मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर बीकानेर जिले के किसानों पशुपालकों को सचेत होकर कार्य करने की सलाह दी है। सेवा केन्द्र के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
कम आपेक्षिक आर्द्रता के साथ मध्यम गति की हवाएं चलने और स्वच्छ आकाश रहने के साथ वर्षा नहीं होने की संभावना के चलते गर्मी अधिक महसूस होगी।
खेती किसानी और घरेलू बगीचे में इन दिनों जायद मूंग व सब्जियों जैसे भिंडी, तरबूज, खरबूजा, टिंडा, खीरा, ककड़ी आदि की बुवाई का उचित समय है।
आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना को देखते हुए सब्जियों व फलों की फसलों में समय पर सिंचाई करें। रबी फसलों में पत्तियों बाली को झड़ने से बचाने के लिए फसल की कटाई परिपक्वता के आधार पर करें। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर संग्रहित करें।
पशुओ को संतुलित आहार के साथ साथ खनिज मिश्रण भी प्रतिदिन खिलाये। पशुओं को प्रचुर मात्रा में पानी पिलावे एवं उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। दुधारू पशुओं को थनैला रोग से बचाने के उपाय करे। पशुओं को खुरपका-मुहपका रोग से बचाव का टीका लगवाएँ एवं पेट मे कीड़े की दवाई नियमित देवें ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...