🐯
सूचना-संसार
*पाठकों और सोशल मीडिया का आभार*
*Please Like & Subscribe Blog*
*हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं*
✍🏻
पुलिस ने कार का एक किमी तक पीछा कर अफीम दूध ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा
नाल पुलिस ने पकड़ी अफीम दूध की बड़ी
खेप, कार में सवार दो तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के आव्हान पर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत नाल पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्यवाही कर कार में सवार दो तस्करों को दबोच कर उनके कब्जे से नौ किलो अफीम का दूध बरामद किया। जानकारी के अनुसार जैसलमेर से अफीम दूध की सप्लाई देने के लिये स्विफ्ट डिजायर कार में सवार बीकानेर की तरफ आ रहे इन तस्करों के बारे में पुता अपडेट मिलते ही नाल सीआई विक्रम सिंह ने इलाके में हाई वे पर नाकाबंदी कर दी। हाई वे नाल बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान हथियारबंद पुलिस ने तस्करों की कार को रोकने का प्रयास किया तो उन्होने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर कार को घेराबंदी में ले लिया और तलाशी लेने पर
सीट के नीचे डिब्बे में पैक नौ किलो अफीम का दूध बरामद कर लिया। पुलिस ने इस कार्यवाही में कार चालक चेतनराम पुत्र देवाराम जाट निवासी गांव भणियाण जिला जैसलमेर और उसके साथ सवार रामसिंह पुत्र पुत्र पीराराम जाट को दबोच लिया। बताया जाता है यह दोनों जौधपुर में अफीम तस्करों के किसी ठिकाने से अफीम का दूध लेकर डिलेवरी देने बीकानेर की तरफ आ रहे थे। इनके कब्जे से बरामद अफीम के दूध की कीमत करीब पन्द्रह लाख आंकी गई है। दोनों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि अफीम के दूध की सप्लाई जयपुर रोड़ पर किसी बाबुराम को देने के लिये आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में बाबूराम को भी डिटेन कर लिया है। सीआई विक्रम सिंह चारण ने बताया कि पकड़े गये दोनों तस्करों से पूछताछ में यहां बीकानेर में मादक पदार्थ तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस की इस कार्यवाही में नाल थाने के एएसआई बाबूलाल, कांस्टेबल हरवीर सिंह, अविनाश कुमार, कृष्ण कुमार भी शामिल थे।
नाल राजेश सोनी युगपक्ष
🙏
CP MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...